रायपुर : नक्सलियों से राज्य को मुक्त करने के लक्ष्य को समय से पहले ही हासिल कर लेने की उम्मीद जताते हुए कहा हैं कि बीते वर्ष में 76 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया तथा एक हजार से अधिक को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक आर.एन उपाध्याय एवं विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल आपरेशन) डी.एम. अवस्थी ने यहां यह जानकारी दी।उन्होने बताया कि मारे गए नक्सलियों में 51 इनामी नक्सली थे और इनमें 12 आठ – लाख रूपए के इनामी थे।
उन्होने बताया कि इस दौरान 1017 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 79 इनामी नक्सली शामिल है। इनमें 13 पर पांच -पांच लाख का इनाम घोषित था। उन्होने बताया कि इस दौरान 48 इनामी समेत 365 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनमें छह पर आठ-आठ लाख तथा छह पर पांच – पांच लाख का इनाम घोषित था।
इस दौरान कुल 221 हथियार बरामद किए गए जिनमें एक एलएमजी,छह ए.के.47,छह इंसास तथा पांच एसएलआर राइफल शामिल है। इसके अलावा 100 ग्रेनेड, 1280 किलो विस्फोटक 2329 जेटोनेटर भी बरामद किया गया है। श्री अवस्थी ने बीते वर्ष नक्सलियों को कडी चुनौती देने का दावा करते हुए कहा कि इस दौरान दक्षिण सुकमा एवं नारायणपुर जिलों में अबूझमाड के उन इलाकों में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचनाओं पर आधारित प्रहार आपरेशन एक एवं दो चलाया गया जोकि नक्सलियों का गढ़ रहा है और पहले सुरक्षा बल वहां नही पहुंच पाते रहे है। उन्होने दावा किया कि प्रहार के दोनो आपरेशनों में नक्सलियों को शीर्ष कैडर के 40 लोग मारे गए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



