CAA Bill Latest Update: केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने के बाद अब तक इसके जरिये 14 लोगों को लाभ मिल चूका है। इन 14 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करके गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव ने नागरिकता प्रमाणपत्र इनको सौपे दिए, जिसके लिए ये लोग कई वर्षों से कोशिश में लगे थे।
Highlights:
- CAAके तहत 14 लोगों को मिला नागरिकता प्रमाण पत्र
- CAA के तहत दिया गया पहली बार नागरिकता प्रमाण पत्र
- 2014 से पहले भारत आने वाले लोगों को मिलेगा CAA का लाभ
CAA के तहत 14 लोगों को मिला नागरिकता प्रमाण पत्र
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2024 लागु होने के बाद बुधवार को पहली बार नागरिकता दी गई है। जिसको गृह मंत्रालय ने सोशल मिडिया पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि CAA लागु होने के होने के बाद पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित अल्पसंख्यक प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया रखी गई थी जिसके माध्यम से ही 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र मिला है।
CAA Bill: किसे मिल सकता है CAA का लाभ ?
केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू किया था। इस अधिनियम के तहत उनको लाभ मिलेगा जो व्यक्ति “धार्मिक उत्पीड़न” के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आया है। अधिनियम के तहत पड़ोसी मुल्कों से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई लोग ही इसका लाभ ले सकते है।
CAA Bill: कब लागु हुआ था नागरिकता संशोधन अधिनियम ?
केंद्र सरकार के द्वारा CAA को इसी साल लागू किया गया है। नागरिकता संशोधन कानून 11 दिसंबर 2019 में संसद से पास हुआ था। संसद में पास होने के बाद देशभर में CAA के खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हुए थे।विरोधी दाल के नेता भी इसका जमकर विरोध किये थे। परन्तु भारत सरकार ने 11 मार्च, 2024 को नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 को अधिसूचित कर दिया था। जिसके बाद से ही CAA के जरिए लोगों को लाभ मिल सकेगा।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )


Download Android App
Download iOS App




