JP Nadda On Mamta: ममता बनर्जी का घुसपैठ पर नरम रुख है

JP Nadda on Mamta: ममता बनर्जी अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण कर रही हैं

JP Nadda on Mamta

JP Nadda on Mamta: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठ के मुद्दे से समझौता और अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण कर रही हैं।

 

Highlights
. जे.पी.नड्डा का ममता बनर्जी पर हमला
. ममता बनर्जी का घुसपैठ पर नरम रुख है
. अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण कर रही हैं

JP Nadda on Mamta Banerjee

जे.पी.नड्डा(JP Nadda on Mamta) ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठ के मुद्दे से समझौता और अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब एक दशक के तृणमूल कांग्रेस शासन में पश्चिम बंगाल से एक के बाद एक ‘कांड’ सामने आ रहे हैं। पुरुलिया में पार्टी उम्मीदवार ज्योतिरमॉय महतो के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के बिखरे हुए घटक अपनी स्वार्थ प्रेरित इच्छाओं की पूर्ति के लिए केंद्र में ‘मजबूर’ सरकार बनाना चाहते हैं, पश्चिम बंगाल की जनता ने पहले ही ‘मजबूत’ सरकार की अपनी मंशा व्यक्त कर दी है।

Democracy In Coma In Bengal": JP Nadda's Swipe At Mamata Banerjee Over The  Kerala Story

आतंक का पर्याय बन गया है: JP Nadda

नड्डा(JP Nadda on Mamta) ने ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को आतंकवादियों की पनाहगाह में तब्दील करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ममता दीदी की सरकार घुसपैठ के मुद्दे पर नरम है जबकि अल्पसंख्यकों की तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है।’’ तृणमूल कांग्रेस पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षक भर्ती से लेकर लिपिक नियुक्ति धोखाधड़ी तक, कोयला से मवेशी तस्करी तक एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। उनकी पार्टी के नेता और मंत्री विभिन्न घोटालों में गिरफ्तार हुए हैं। ममता दीदी का शासनकाल भ्रष्टाचार और आतंक का पर्याय बन गया है।’’

West Bengal Election: JP Nadda calls Mamata Banerjee government 'terrorist  sympathiser' | Mint

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।