Yogi Adityanath in BundelKhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को डाक बंगला मैदान में हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
Highlights:
- बुन्देलखंड के महोबा जिले में योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर बोला हमला
- कहा- कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने केवल डकैत और माफिया पैदा किया
- ‘सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रही है बुन्देलखंड की धरती’
हमीरपुर में जनसभा में सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बुंदेलखंड में माफिया और डकैत पैदा किए गए थे। बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया गया। ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए। केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकारों ने सबसे अधिक बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है। इस क्षेत्र को नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे यहां के नौजवान पलायन नहीं करेंगे, बल्कि पूरी दुनिया से लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे।
Yogi Adityanath in BundelKhand: बुन्देलखंड आल्हा-उदल की धरती
सीएम योगी ने आल्हा-उदल और वीर चंदेलों की भूमि को नमन करते हुए कहा, उनके लिए महोबा उनकी अपनी भूमि लगती है। बाबा गोरखनाथ ने यहीं गोरखगिरी में तपस्या की थी और आल्हा-उदल को यहीं अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था। भाजपा सरकार गोरखगिरी में पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान कर रही है। बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने बहुत अन्याय किया था। यह क्षेत्र प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। यहां नदी, नाले, खनन और पर्यटन की संभावना है। सपा सरकार ने यहां माफिया और डकैत पैदा करके जनता का शोषण किया।
Yogi Adityanath in BundelKhand: ‘महोबा वाले बड़ा लड़इया’
मुख्यमंत्री योगी ने महोबा के बारे में कही जाने वाली प्रसिद्ध कहावत महोबा वाले बड़े लड़इया, इनकी मार सही ना जाए का जिक्र करते हुए जनता से अपील की कि अपने वोट की मार से सपा, बसपा और कांग्रेस की जमानत जब्त करें।
सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं,
तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।बीते 10 वर्षों में बुंदेलखण्ड में जो विकास कार्य हुए हैं, वह मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। इसलिए जालौन लोक सभा क्षेत्र की जनता ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ बनाने का संकल्प ले चुकी है।
आभार जालौन वासियो! pic.twitter.com/hE7DMrluIC
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 15, 2024
Yogi Adityanath in BundelKhand: BJP का विरोध केवल दो तरह के लोग कर रहे
उन्होंने कहा कि चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है। भाजपा का विरोध केवल दो लोग कर रहे हैं, एक वो जो रामद्रोही हैं और दूसरे जो पाकिस्तान का राग अलापते हैं। पाकिस्तान प्रेमियों को वहां जाकर कटोरा लेकर भीख मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों को वोट देकर पाप का भागीदार नहीं बनना चाहिए। 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। पहली बार जब मैं बुंदेलखंड आया तो यहां के नेताओं ने मुझसे कहा था कि बुंदेलखंड के लिए कुछ होना चाहिए। तब, मैंने कहा था कि बुंदेलखंड के लिए ऐसा करूंगा कि आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



