केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित मवेशियों के तस्करी मामले में बुधवार को बीएसएफ की 36वीं बटालियन के एक पूर्व कमांडेंट तथा तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही सीबीआई पश्चिम बंगाल, गाजियाबाद, अमृतसर और छत्तीसगढ़ में छापेमारी कर रही है।
मामला भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए मवेशियों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। इस मामले में एजेंसी बुधवार को चार राज्यों के 13 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। ये स्थान पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मुर्शिदाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर और छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 36वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार तथा तीन अन्य व्यक्तियों-इनामुल हक, अनारुल शेख और मोहम्मद गुलाम मुस्तफा को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि कुमार इस समय रायपुर में पदस्थ है। बांग्लादेश से लगती सीमा की रक्षा का दायित्व बीएसएफ के पास है।


Download Android App
Download iOS App



