नौसेना में 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के करीब 30 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई 10 लाख रुपये नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए है।
इससे पहले सीबीआई इस मामले में नौसेना के चार अधिकारियों और 14 अन्य खिलाफ एक मामला दर्ज कर चुकी है। पश्चिमी नौसेना कमान को आईटी हार्डवेयर आपूर्ति करने के नाम पर 6.76 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाकर घोटाले को अंजाम दिया गया।
आरोप है कि कैप्टन अतुल कुलकर्णी, कमांडर मंदार गोडबोले और आरपी शर्मा और पेटी ऑफिसर एलओजी (एफ&ए) कुलदीप सिंह बघेल ने कथित रूप से 6.76 करोड़ रुपये के सात फर्जी बिल तैयार किए। इन सभी नौसेना अधिकारियों पर अपने आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने और सरकारी खजाने को लूटने तथा आर्थिक लाभ उठाने का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



