Lockdown : 1 से 15 जुलाई तक होगी CBSE 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षा, डेट शीट जारी

Summary :

सीबीएसई के अनुसार यह परीक्षाएं एक जुलाई, 2 जुलाई और 10 तथा 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी। कोरोना संकट के बीच एग्जाम सेंटर में विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई ने कई नियम भी जारी किए है।

लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई 12वीं और 10वीं की परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को डेट शीट जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेट शीट ट्वीट भी की है। 


सीबीएसई के अनुसार यह परीक्षाएं एक जुलाई, 2 जुलाई और 10 तथा 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी। कोरोना संकट के बीच एग्जाम सेंटर में विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई ने कई नियम भी जारी किए है। जिसमें विद्यार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।


CBSE ने विद्यार्थियों के लिए जारी किए नियम 

– परीक्षा के दौरान हर छात्र को मास्क पहनकर आना होगा।
– प्रत्येक विद्यार्थियों को अपने साथ में सैनिटाइजर लाना होगा।
– परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।
– अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बच्चे बीमार न हो।
 सीबीएसई के अनुसार एक जुलाई को सोशल साइंस की परीक्षा होगी जबकि दो जुलाई को विज्ञान की थ्योरी और विज्ञान (बिना प्रैक्टिकल) के पेपर की परीक्षा होगी जबकि 10 जुलाई को हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी की होगी तथा 15 जुलाई को अंग्रेजी कम्युनिकेशन और अंग्रेजी भाषा और लिटरेचर के पेपर होंगे। 
परीक्षा के दौरान दस बजे से उत्तरपुस्तिकाएं वितरित होगी और सवा दस बजे प्रश्न पत्र दिए जाएंगे तथा साढ़ दस बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्वी दिल्ली में दंगे होने के कारण यह पेपर नहीं हो पाए थे और उसके बाद कोरोना के कारण लॉकडाउन होने से यह परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी थी लेकिन गत दिनों मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक जुलाई से बचे पेपरों की परीक्षा करने का फैसला किया था।

Desk Team