CBSE 10th Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों के लिए आज गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि CBSE जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिजल्ट 14 अप्रैल 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। वहीं 12वीं के बच्चों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि उनकी एग्जाम अभी चल रहे हैं और 10 अप्रैल 2026 को अंतिम पेपर के साथ ही उनका एग्जाम खत्म होगा।
CBSE 10th Result 2026: कई सालों से एक साथ आता है 10वीं और 12वीं के नतीजे

बता दें कि पिछले कुछ सालों में CBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी करता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार 10वीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। कॉपी चेक करने में समय लगता है, इसलिए बोर्ड पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई चुनने में आसानी होगी और वे समय पर फैसला ले सकेंगे।
अब सवाल यह है कि रिजल्ट कैसे चेक करें? इसके लिए CBSE जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक जारी करेगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर डालकर आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। तो चलिए देखते हैं कुछ आसान स्टेप्स से आप कैसे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
How to Check CBSE 10 Result 2026: कैसे चेक करें आसान स्टेप्स
1. सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in खोलें।
2. होमपेज पर दिख रहे “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर भरें।
4. सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. आगे के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।
ALSO READ: 1.50 लाख के पार सोना, चांदी में भारी उछाल, जानें दिल्ली, यूपी, मुंबई समेत कई बड़े शहरों का ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App




