CBSE Board Result : इस तारीख को जारी होगा CBSE रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

Summary :

CBSE Board Result : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार ख़त्म होने वाला है। बता दें कि इस साल करीब 38 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा दी थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। Highlights  इस तारीख को जारी होगा CBSE रिजल्ट 10-15 मई के बीच घोषित हो सकता है रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in कब जारी होगा CBSE Board Result ? सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले करीब 38 लाख स्टूडेंट्स, उनके शिक्षक और अभिभावक सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे…

CBSE Board Result : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार ख़त्म होने वाला है। बता दें कि इस साल करीब 38 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा दी थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

Highlights 

  • इस तारीख को जारी होगा CBSE रिजल्ट
  • 10-15 मई के बीच घोषित हो सकता है रिजल्ट
  • ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in

कब जारी होगा CBSE Board Result ?

CBSE Board Result
CBSE Board Result

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले करीब 38 लाख स्टूडेंट्स, उनके शिक्षक और अभिभावक सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। वही मीडिया रिपोर्ट्स (Result) की मानें तो सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 मई के दूसरे हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा। ज्यादातर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 10-15 मई, 2024 के बीच घोषित कर दिया जाएगा।

ऐसे करें CBSE Board Result चेक

CBSE Board Result
CBSE Board Result

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जारी होते ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in व cbse.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स डिजिलॉकर, परीक्षा संगम पोर्टल और उमंग एप्लिकेशन पर भी सीबीएसई रिजल्ट 2024 चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट के साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर लें।

नहीं मिलेगी डिविजन

CBSE Board Result
CBSE Board Result

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। हर विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने के लिए इंटर्नल असेसमेंट के सभी विषयों में भी पास होना जरूरी है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 और सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के साथ टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी, न ही डिविजन और पर्सेंटज की जानकारी दी जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Desk News