केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं के दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। उम्मीद है कि जुलाई के पहले सप्ताह में ही रिजल्ट जारी हो सकती है। हालांकि इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। यह परीक्षा 15 मई से 21 मई के बीच आयोजित की गई थी और इसमें लगभग 6.68 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। जिन छात्रों ने भी ये परीक्षा दी थी, उनका इंतजार खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं, रिजल्ट कहां और कैसे देखें…
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको “CBSE Class 10 Second Board Result 2026” दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी और DOB दर्ज करें।
- इसके बाद “Submit” पर क्लिक करें।
- क्लिक करते हुए आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- आप इस रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट वाले दिन कभी ऐसा होता है कि वेबसाइट क्रैश हो जाती है या कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे?
- सबसे पहले छात्र अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
- अब 7738299899 नंबर पर “CBSE10” टाइप करके भेज दें।
- आपके नंबर पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
इस साल पहली बार आयोजित हुई 2 बोर्ड परीक्षा
गौरतलब है कि इस साल से 10वीं के छात्रों के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को ही जारी किया जा चुका है। इसके बाद मई महीने में दूसरी बोर्ड परीक्षा कराई गई थी, जिसके रिजल्ट का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





















