CBSE Result 2025: 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 93.60% छात्र हुए पास

Summary :

10वीं के नतीजे घोषित: CBSE में उच्च पास प्रतिशत

CBSE ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें 93.60% छात्र पास हुए हैं। इस बार का पासिंग प्रतिशत पिछले साल से 0.06% अधिक है। त्रिवेंद्रम 99.79% के साथ सबसे आगे रहा। कुल 2,37,1939 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

CBSE Board ने आज 10वीं और 12वीं दोनो कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए है। पहले cbse ने 12वी कक्षा का परिणाम जारी किया अब 10वीं कक्षा का परिणम भी जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार 93.60% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए। पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.06% की वृद्धि हुई। 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 2,37,1939 बच्चे उपस्थित हुए थे और 2,22,1636 विद्यार्थी पास हुए है। 

यहां करे रिजल्ट चेक

10वीं कक्षा के परिणाम रीजन के अनुसार

इस बार दसवीं कक्षा का परिणाम पिछले बार की तुलना में अच्छा रहा है। वहीं रीजन की बात करें तो त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा है बता दें कि त्रिवेंद्रम में 99.79 % पासिंग प्रतिशत पास रहा है। दूसरे स्थान पर विजयवाड़ा 99.79 % पासिंग प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। तीसरे स्थान पर बेंगलुरु- 98.90 % पासिंग प्रतिशत रहा।

CBSE वेबसाइट पर लॉगिन करें

12वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए के लिए cbseresult.nic पर क्लिक करें।

12वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

12वीं कक्षा का रोल नं. और जरूरी जानकारी भरें

जरूरी जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर 12वीं कक्षा का परिणाम देख सकते है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।