अब जल्द ही रेल के डिब्बों में लगेगें CCTV

Summary :

NULL

नई दिल्ली: वह दिन अब दूर नहीं जब देश की सभी रेलगाड़ियों के हरेक डिब्बे में आपको सीसीटीवी कैमरे लगे हुए मिलेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी स्टेशनों पर भी दिखेंगे। सरकार की योजना है कि टीटीई और रेलवे पुलिस फोर्स को ड्यूटी के वक्त प्रॉपर यूनिफॉर्म में रहना होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज यह बातें कहीं।

 

पीयूष गोयल का कहना है कि आरपीएफ और टीटीई को ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहना होगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। रेलवे मिनिस्टर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सूची में यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले है। इसी के तहत रेल के कोचों में और रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी इंस्टॉल किए जाएंगे।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में अधिकारियों से कहा है कि ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने के पैकेटों पर मात्रा और इसे आपूर्ति करने वाले ठेकेदार के बारे में विवरण दिया जाए। रेलवे ने खान-पान सेवा को सुधारने की लगातार कोशिशों के तहत यह कदम उठाया है।

Desk Team