नई दिल्ली : जाने-माने हेयरड्रेसर जावेद हबीब आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। जावेद के पार्टी जॉइन करने की तस्वीरें सामने आई हैं। फोटोज में जावेद गले में कमल के निशान वाले हरे और केसरिया रंग का गमछा डाले दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी के निशान वाला फ्लैक्स बैनर भी नजर आ रहा है। जावेद ने हाथ में एक पर्ची थाम रखी, संभवत: ये सदस्यता पर्ची है।
जावेद की एक और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे कुछ अन्य भाजपा सदस्यों के साथ मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि जावेद, सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट हैं और उनके सैकड़ों हेयर स्टाइलिंग सलून देश भर के अलग अलग शहरों में मौजूद हैं। जावेद से पहले इस साल कई सेलेब्स ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी जॉइन किया है। पार्टी को प्रचार में इन सितारों की मदद मिल रही है।
समाचार एजेंसी एएऩआई ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। पार्टी जॉइन करके वक्त मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, ”आज तक मैं बालों का चौकीदार था, आज मैं देश का चौकीदार हूं। ” इसी बात पर जावेद को सोशल मीडिया पर कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। जावेद के खुद को बालों का चौकीदार कहने की बात पर कई लोग उनका मजाक भी बना रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



