Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Celebs On Silkyara Tunnel Rescue: टनल से सुरक्षित बाहर आए श्रमिकों पर Bollywood सेलेब्स ने जाहिर की ख़ुशी, रेस्क्यू टीम को किया सलाम

Summary :

Celebs On Silkyara Tunnel Rescue: 17 दिनों के लम्बे इंतजार के बाद उत्तरकाशी में 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजूदर 28 नवंबर को आख़िरकार बाहर आ गए हैं। टनल से मजदूरों का रेस्क्यू ऑपेरशन सफल होने के बाद पुरे देश में जश्न का माहौल बन गया है। PM मोदी सहित देश की अन्य कई बड़ी हस्तियों ने इस ऑपेरशन के सक्सेसफुल होने पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है, वहीं इस मुद्दे को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया साइट्स के जरिये अपनी ख़ुशी जाहिर की है। अक्षय कुमार ने जताई ख़ुशी Celebs On Silkyara Tunnel…

Celebs On Silkyara Tunnel Rescue: 17 दिनों के लम्बे इंतजार के बाद उत्तरकाशी में 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजूदर 28 नवंबर को आख़िरकार बाहर आ गए हैं। टनल से मजदूरों का रेस्क्यू ऑपेरशन सफल होने के बाद पुरे देश में जश्न का माहौल बन गया है। PM मोदी सहित देश की अन्य कई बड़ी हस्तियों ने इस ऑपेरशन के सक्सेसफुल होने पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है, वहीं इस मुद्दे को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया साइट्स के जरिये अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

अक्षय कुमार ने जताई ख़ुशी

Celebs On Silkyara Tunnel Rescue: 12 नवंबर से सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजूदरों सुरक्षित बाहर आने को लेकर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कहा कि, ‘फंसे हुए 41 मजदूरों को बचाए जाने के बारे में जानकर मैं पूरी तरह से खुशी और राहत महसूस कर रहा हूँ। बचाव दल के प्रत्येक सदस्य को मेरा सबसे बड़ा सलाम। कमाल कर दिया आपने यह एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं। जय हिन्द।’

रितेश देशमुख ने अपनी ख़ुशी जाहिर

टनल से बाहर आये मजूदरों और बचाव टीम के जज्बे के लिए रितेश देशमुख ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘बहुत बढ़िया हमारी बचाव टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत की है। परिवारों और देश की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया।’

जैकी श्रॉफ ने भी जताई ख़ुशी

मामले पर जैकी श्रॉफ ने भी अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी कि, ‘उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 मजदूरों को बचाया गया। एनडीआरएफ, बीआरओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनएचआईडीसीएल, एसजेवीएनएल, टीएचएफसीएल, आरवीएनएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया और सहित बचाव अभियान के लिए दिन-रात काम करने वाली 22 एजेंसियों को शुक्रिया।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News

google-partner