सीरियल रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दीपिका ने माता सीता के रोल को बखूबी निभाया है। दर्शको के मन में भी उनकी छवि मां सीता के रूप में ही बनी हुई है। इसी लिए एक्ट्रेस से की एक तस्वीर मात्र से उनके फैंस नाराज हो जाते हैं। दरअसल दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउण्ट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो अपने पति की गोद में बैठी नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर के देखकर कुछ यूजर्स भड़क गए और एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
गोद में पति की बैठने से नाराज फैंस
दरअसल 23 नवंबर को दीपिका चिखलिया और उनके पति हेमंत टोपीवाला की शादी की सालगिरह थी। इस फोटो को दीपिका ने अपनी सालगिरह पर पोस्ट किया था। इस तस्वीर के कैप्शन में अपने पति को बधाई देते हुए लिखा, ‘हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि आप मेरी जिंदगी की चट्टान हैं, आपको पाकर मै धन्य हो गई।’ दीपिका ने इस पोस्ट में और भी कई वीडियो फोटोज अपलोड किए थे, लेकिन इस तस्वीर को देख कर फैंस भड़क गए। यूजर्स का उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। लोगों को उनका पति की गोद में इस तरह बैठना आपत्तिजनक लगा।
दीपिका को कई फैंस ने पोस्ट पर कमेंट कर शादी की सालगिरह की बधाई दी, लेकिन जिन लोगों को ये तस्वीर पसंद नहीं आयी उन्होने कमेंट सेक्शन में अपनी भड़ास निकाली। एक यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये सोशल मीडिया अच्छे अच्छों का दिमाग खराब कर देती है, मैडम आपने एक बहुत बड़े किरदार को निभाया है जिस किरदार की पूजा भारत के घर-घर मे होती है ,आपको इसकी अहमियत को समझना ही पड़ेगा’।


Download Android App
Download iOS App





