कोटपूतली-बहरोड़ की एक स्थानीय अदालत ने Check Bounce Case में विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को एक साल के कारावास की सजा सुनाई और उनपर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वेद प्रकाश सोलंकी चाकसू से कांग्रेस विधायक हैं और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार भी हैं।
- अदालत ने Check Bounce Case में कांग्रेस विधायक को कारावास की सजा सुनाई
- कांग्रेस विधायक पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है
- वेद प्रकाश सोलंकी चाकसू से कांग्रेस विधायक हैं
मंगलवार को सुनाया गया फैसला
अधिवक्ता महेंद्र कुमार प्रजापत ने बुधवार को बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निखिल सिंह की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने सोलंकी को एक साल के साधारण कारावास की सुज़ा सुनाई और उनपर 55 लाख रुपये का जुर्माने लगाया, जिसमें से 54 लाख रुपये परिवादी मोहर सिंह यादव को दिए जाएंगे। उन्होंने परिवाद के हवाले से बताया कि 2015 में सोलंकी ने सेवानिवृत्त शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक मोहर सिंह से एक भूखंड के सौदे के लिए 35 लाख रुपये लिए थे और सौदा नहीं हो पाने पर सोलंकी ने उन्हें 35 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। उन्होंने कहा कि यादव ने 2015 में अदालत में परिवाद दायर किया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




