चंपई सोरेन के JMM से टूट के संकेत , Hemant Soren का BJP पर आरोप कहा- ‘पैसे के बल पर परिवार और पार्टी को तोड़ने की कर रहे साजिश’

Summary :

Jharkhand CM Hemant Soren: पूर्व सीएम चंपई सोरेन सहित झामुमो के कई अन्य विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग षड्यंत्रकारी हैं, जो न केवल समाज बल्कि घर, परिवार और पार्टी तोड़ने में लगे रहते हैं। Highlights:  झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के पार्टी छोड़ने के दिए संकेत कहा- भाजपा समाज,घर ,परिवार और पार्टी तोड़ने में लगे रहते हैं  चंपई सोरेन के दिल्ली प्रवास पर भाजपा नेताओं से मिलने की अटकलें जब से सरकार बनी तब से ही जारी…

Hemant Soren

Jharkhand CM Hemant Soren: पूर्व सीएम चंपई सोरेन सहित झामुमो के कई अन्य विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग षड्यंत्रकारी हैं, जो न केवल समाज बल्कि घर, परिवार और पार्टी तोड़ने में लगे रहते हैं।

Highlights: 

  • झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के पार्टी छोड़ने के दिए संकेत
  • कहा- भाजपा समाज,घर ,परिवार और पार्टी तोड़ने में लगे रहते हैं 
  • चंपई सोरेन के दिल्ली प्रवास पर भाजपा नेताओं से मिलने की अटकलें

Champai Soren lands in Delhi amid BJP switch buzz, cites 'personal reason'  - India Today

जब से सरकार बनी तब से ही जारी है भाजपा का षड्यंत्र- हेमंत सोरेन

दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को गोड्डा में कई विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 2019 से ही जबसे हमारी सरकार बनी, तभी से इनके षड्यंत्र चल रहे हैं। लेकिन, हमारी ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार लगातार चल रही है। हमारी सरकार के तीन-तीन मंत्री कोरोना काल में जनता के लिए काम करते हुए कुर्बान हो गए। हम डिगने वाले नहीं हैं। इस चुनाव में हम लोग इस राज्य से भाजपा का सफाया कर देंगे।

‘झाड़ू-पोछा लगाकर ऐसे लोगों को भेज देंगे गुजरात’- हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, इनका तो काम ही है कि आए दिन कभी इस विधायक को खरीद लो, तो कभी उस विधायक को खरीद लो और पैसा ऐसी चीज है कि उन्हें इसके बल पर नेताओं-विधायकों को इधर-उधर घसीटने में देर नहीं लगती। सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, वह गुजरात, असम, महाराष्ट्र से अपने नेताओं को झारखंड बुलाकर यहां के आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों को लड़ाने की कोशिश कर रही है। हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। इस बार झाड़ू-पोछा लगाकर ऐसे लोगों को गुजरात भेज देंगे।

चुनाव आयोग पर भाजपा की मशीनरी में शामिल होने का लगाया आरोप- हेमंत सोरेन

जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव आयोग के भी दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इन्होंने चुनाव आयोग में अपने लोगों को बिठा रखा है, जो उन्हीं के इशारे पर काम करते हैं। झारखंड में चुनाव की घंटी कब बजेगी, यह भाजपा वाले ही तय करेंगे। लेकिन, हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि आज चुनाव की घंटी बजी और कल हम इनका सफाया कर देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News