चंद्रशेखर आजाद ने धार्मिक मंच से साधा निशाना, राहुल गांधी के वोट चोरी खुलासे का किया समर्थन, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Summary :

Chandrshekr Azad News: गांगोह विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह की ओर से रविवार को दिल्ली रोड स्थित वेंकट हॉल में “सत समागम बेगमपुरा संदेश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतगुरु स्वामी समनदास महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न शामिल हुए। Chandrshekr Azad News: धार्मिक मंच पर दलित-मुस्लिम मुद्दों पर बोले चंद्रशेखर कार्यक्रम की शुरुआत में चंद्रशेखर आजाद और विनय रत्न ने संत शिरोमणि रविदास महाराज और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प…

Chandrshekr Azad News: गांगोह विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह की ओर से रविवार को दिल्ली रोड स्थित वेंकट हॉल में “सत समागम बेगमपुरा संदेश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतगुरु स्वामी समनदास महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न शामिल हुए।

Chandrshekr Azad News: धार्मिक मंच पर दलित-मुस्लिम मुद्दों पर बोले चंद्रशेखर

कार्यक्रम की शुरुआत में चंद्रशेखर आजाद और विनय रत्न ने संत शिरोमणि रविदास महाराज और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान महिपाल सिंह महाराज ने चंद्रशेखर आजाद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, जबकि चंद्रशेखर ने भी आयोजक पृथ्वीराज सिंह को पगड़ी पहनाकर धन्यवाद दिया।

अपने संबोधन में चंद्रशेखर ने धार्मिक मंच से सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में दलित और मुस्लिम समाज सबसे अधिक अन्याय का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा, “जिस घर को बनाने में एक आम आदमी का पूरा जीवन बीत जाता है, उस घर को यह सरकार बुलडोजर से तोड़ रही है। यह मानसिकता समाज को तोड़ने वाली है।”

Chandrshekr Azad News
Chandrshekr Azad News

Appeal to Dalits: दलित समाज से एकजुटता की अपील

चंद्रशेखर ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा, क्योंकि बिना संघर्ष के कोई बदलाव नहीं आता। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का नाम लिए बिना यह भी कहा कि “जिन्हें आप लोगों ने मौका दिया, उन्होंने समाज की हालत सुधारने के बजाय उसे कमजोर किया।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के सिद्धांतों पर चलने वाली आजाद समाज पार्टी के साथ जुड़ें और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज मिलकर एकजुट होकर मतदान करे ताकि समाज की आवाज़ सत्ता तक पहुंचे।

Spoke About Respecting Women: महिलाओं के सम्मान पर बोले आजाद

सांसद इकरा हसन का समर्थन करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा, “राजनीति में महिलाओं के प्रति इस्तेमाल की जा रही भाषा शर्मनाक है। यह बताता है कि सरकार और सत्ता पक्ष की मानसिकता कितनी नीचे गिर चुकी है।”

Supported Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खुलासे का किया समर्थन

एक सवाल के जवाब में चंद्रशेखर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” के मुद्दे पर किए गए खुलासे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो भी सवाल संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए उठाए जाते हैं, हम उनका समर्थन करते हैं।

न्यायपालिका पर अपमानजनक व्यवहार की निंदा

चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट के एक जज पर जूता फेंके जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह न्यायपालिका का अपमान है और ऐसे कृत्य किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं।

Also Read:- नासिक स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, 3 लोगों की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।