Thama या Ek Deewane Ki Deewaniyat कौन सी फिल्म है Advance Booking की रेस में सबसे आगे?

Summary :

दिवाली के त्यौहार पर सिनेमाघरों में भी धमाका होने वाला है, क्योंकि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा (Thama) 21 अक्टूबर को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat) भी दस्तक देने जा रही है. दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। चलिए इसी बीच जानते है कि एडवांस की रेस में कौन सी…

thama vs ek deewane ki deewaniyat advance booking

दिवाली के त्यौहार पर सिनेमाघरों में भी धमाका होने वाला है, क्योंकि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा (Thama) 21 अक्टूबर को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat) भी दस्तक देने जा रही है. दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। चलिए इसी बीच जानते है कि एडवांस की रेस में कौन सी फिल्म आगे है।

एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?

दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े दर्शकों के मूड का इशारा दे रहे हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, थामा ने एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत की है और एक दीवाने की दीवानियत को काफी पीछे छोड़ दिया है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन

पहले बात करते हैं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat) की तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 52.91 लाख का नेट कलेक्शन किया है. वहीं ब्लॉक सीट्स को शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा 1.52 करोड़ तक पहुंच चुका है. अब तक फिल्म के लिए 18,150 टिकट बिक चुके हैं और 3,362 शोज बुक किए जा चुके हैं. दिल्ली एनसीआर सर्किट में इस फिल्म का रिस्पॉन्स बाकी राज्यों की तुलना में बेहतर रहा है. ब्लॉक सीट्स के साथ दिल्ली में फिल्म ने अब तक 31.71 लाख की एडवांस कमाई दर्ज की है.

thama

 

‘थामा’ की जबरदस्त शुरुआत

दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर थामा (Thama) भी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 1.63 करोड़ की कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा 5.03 करोड़ तक पहुंच गया है. अब तक थामा के लिए 57,382 टिकट बुक किए जा चुके हैं और कुल 10,351 शोज तय हुए हैं.

ek deewane ki deewaniyat

दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में फिल्म का क्रेज साफ देखा जा सकता है. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 1.07 करोड़, महाराष्ट्र में 1.18 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 41.9 लाख की एडवांस कमाई हुई है. इन आंकड़ों से साफ है कि एडवांस बुकिंग के मामले में थामा ने एक दीवाने की दीवानियत को पछाड़ते हुए बाजी मार ली है.

बॉक्स ऑफिस क्लैश में कौन जीतेगा?

दिवाली का वीकेंड हमेशा से फिल्मों के लिए फायदे का सौदा साबित होता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद किस फिल्म का कंटेंट दर्शकों को ज्यादा पसंद आता है. जहां थामा हंसी और डर का मिक्स पैकेज लेकर आ रही है। वहीं एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)  रोमांटिक इमोशंस पर दांव लगाएगी. फिलहाल, एडवांस बुकिंग के आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि थामा (Thama) ने शुरुआती रेस में बढ़त बना ली है. अब देखना यह होगा कि क्या रिलीज के बाद भी यह बढ़त कायम रहती है या हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म दर्शकों का दिल जीतकर मुकाबला बराबर कर देती है.

ये भी पढ़ें: आखिर परिवार के साथ Diwali क्यों नहीं मानते Diljit Dosanjh, किस बात Singer को लगता है डर?

Yashika Jandwani