Chennai: एयरपोर्ट पर 12 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

Summary :

चेन्नई हवाईअड्डे के कस्टम विभाग ने शुक्रवार को 1201 ग्राम कोकीन जब्त की जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। प्रधान आयुक्त के कार्यालय की और से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि, “चेन्नई एयर कस्टम्स (AIU) ने 12 दिसंबर, 2023 को अदीस अबाबा से आए नाइजीरियाई पासपोर्ट रखने वाले एक पुरुष यात्री को रोका। चेकिंग के दौरान बेलनाकार बंडलों के रूप में तस्करी का सामान छिपा हुआ मिला।” पत्र में आगे कहा गया है कि  शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत 12 करोड़ रुपये मूल्य की…

चेन्नई हवाईअड्डे के कस्टम विभाग ने शुक्रवार को 1201 ग्राम कोकीन जब्त की जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

प्रधान आयुक्त के कार्यालय की और से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि, “चेन्नई एयर कस्टम्स (AIU) ने 12 दिसंबर, 2023 को अदीस अबाबा से आए नाइजीरियाई पासपोर्ट रखने वाले एक पुरुष यात्री को रोका। चेकिंग के दौरान बेलनाकार बंडलों के रूप में तस्करी का सामान छिपा हुआ मिला।”

पत्र में आगे कहा गया है कि  शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत 12 करोड़ रुपये मूल्य की 1201 ग्राम वजनी कोकीन जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। एयर कस्टम अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team