रायपुर : कांग्रेस रिसर्च विभाग की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय सचिव डॉ. हर्षवर्धन श्याम द्वारा पूरे प्रदेश से आये अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा है कि ये सब संगठन को मजबूत करने के लिये और संगठन को मजबूती देकर अगले चुनाव में जीत हासिल करने के लिये सबको प्रयास करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी हमें जिम्मेवारी दी है कि उसके लिये न केवल और बल्कि आल इंडिया कांग्रेस पार्टी सभी विभाग एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया है। छत्तीसगढ़ अन्य प्रदेशों में जाकर अपने-अपने विभाग को मजबूती से वहां पर तैनात करें और उसी क्रम में हमारे रिसर्च विभाग के डॉ. हर्षवर्धन श्याम जो एआईसीसी से आये है और लोगो को बुलाया है जो रिसर्च में जो मसोदा तैयार करने के लिये है, सूचना एकत्रित करने के लिये हैै जो मीडिया में जाने वाले लोगो को पूरी तरह से आकड़ो सहित तैयार करने का भी काम है और हर विषय के उपर ये अपना आंकड़ा और डेटाबेस तैयार करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस रिसर्च विभाग को बेहद महत्वपूर्ण विभाग की संज्ञा दी और कहा कि आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस रिसर्च विभाग की महति भूमिका होगी। प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय सचिव डॉ. हर्षवर्धन श्याम ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर रिसर्च विभाग का गठन किया गया है।
जिसके कि कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी रिसर्च विभाग का गठन किया जाना है, रिसर्च विभाग द्वारा गुजरात चुनाव में बड़ी मजबूती से कार्य किया गया एवं त्रिपुरा राज्य में होने वाले चुनाव में जारी किये गये मेनीफेस्टो में भी महत्वपूर्ण काम रिसर्च विभाग द्वारा संपादित किया गया। आज पूरे छत्तीसगढ़ से आये अलग-अलग क्षेत्रों के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनसे बायोडाटा लिया गया है और जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी रिसर्च विभाग का गठन किया जायेगा, जिससे कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तथ्यों के आधार पर घेरने का काम किया जायेगा।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कार्यकारी अध्यक्षद्वय डॉ. शिवकुमार डहरिया और रामदयाल उईके, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा उपस्थित थे एवं पूरे प्रदेश से जिला एवं सभागवार से आये 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस रिसर्च विभाग की बैठक में शिरकत किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



