आगरा के किले में स्थित दीवान-ए-आम परिसर में 19 फरवरी की शाम छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती मनायी जायेगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया, ‘‘19 फरवरी को यह कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा।
Higfhlights
- आगरा के किले में 19 फरवरी को मनायी जायेगी छत्रपति शिवाजी
- छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती मनायी जायेगी
- शिवाजी न केवल महाराष्ट्र के बल्कि पूरे राष्ट्र के आदर्श
कार्यक्रम का आयोजन
अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हें। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय रेलवे और कोयला राज्यमंत्री राव पाटिल दानवे, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य विभाग के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, छत्रपति उदयनराजे भोसले आदि इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि होंगे।
शिवाजी न केवल महाराष्ट्र के बल्कि पूरे राष्ट्र के आदर्श
छत्रपति शिवाजी न केवल महाराष्ट्र के बल्कि पूरे राष्ट्र के आदर्श हैं। वह राष्ट्रीय नायक हैं। हम उनके गौरवशाली कार्य एवं उनके पराक्रम दुनिया के सामने पेश करना चाहते हैं। उनके काल में महिलाओं और किसानों को प्राथमिकता दी जाती थी।पाटिल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज पर गीत और उनके जीवन पर सांस्कृतिक नृत्य पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन, छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा पराक्रम पर लेजर शो, रील प्रतियोगिता आयोजित किया जाए और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। छत्रपति संभाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान गत वर्ष से शिवाजी जयंती समारोह का आयोजन आगरा के किले में कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



