पाकिस्तान में राजनीति कभी भी स्थिर नहीं रही है। कभी कोई तो कोई प्रधानमंत्री पद से लेकर राष्ट्रपति पद पर लगातार मुश्किल से ही रहा है। किसी को सेना ने हटाया तो किसी प्रधानमंत्री को उनकी ही पार्टी ने हटा दिया। बीते दिनों पाकिस्तान में चुनाव हुए जिनके नतीजे आने से पहले बहुत रक्तपात हुआ। पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने फैसला किया है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आसिफ अली जरदारी उनके उम्मीदवार होंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में जरदारी उम्मीदवार
बिलावल के हवाले से कहा, देश में फैल रही असंतोष की आग पर काबू पाने के लिए हमने फैसला किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में जरदारी हमारे उम्मीदवार होंगे। भुट्टो ने थट्टा इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, वह केंद्र और प्रांतों को बचाएंगे।
कोई मंत्रालय नहीं
उन्होंने कहा कि जब उनके पिता जरदारी पद संभालेंगे तो वह इस आग को बुझा देंगे। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बिलावल ने अपनी पार्टी को उन लोगों के साथ आगे बढ़ने का निर्देश दिया है, जिन्होंने उसके लिए वोट मांगे हैं और बदले में कोई मंत्रालय नहीं मांगेंगे।


Download Android App
Download iOS App




