छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बेबीलान होटल में बुधवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग के चलते पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई और होटल को खाली कराया गया है।
राजधानी रायपुर के बेबीलान होटल में लगी आग
आग के कारण होटल में मची अफरा-तफरी
पुलिस बल को भी होटल के आसपास तैनात किया गया
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बेबीलान होटल में बुधवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग के चलते पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई और होटल को खाली कराया गया है, वहीं दूसरी ओर आग को बुझाने का काम जारी है।
बताया गया है कि राजधानी के जेल रोड स्थित बेबीलान होटल की चौथी मंजिल में अचानक आग लगी आग की सूचना मिलते ही होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का अभियान चलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आग की लपटे काफी दूर से दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर होटल के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। होटल में आग कैसे लगी, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आग लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस बल को भी होटल के आसपास तैनात किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



