छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें 30 से अधिक नक्सलियों को मारा गया। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता बसव राज भी मारा गया। हालांकि, फायरिंग अभी भी जारी है और कुछ नक्सली कमांडर घेराबंदी में हैं।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षों बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। इस बड़ी सफलता में नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके के पास सुरक्षा बलों ने 30 से अधिक नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि अभी भी दोनो तरफ से फायरिंग चल रही है। साथ ही नक्सलियों के कई बड़े कमांडर सुरक्षा बलों के घेरे में है। मौत के घाट उतारे गए नक्सली में 1 करोड़ का इनामी नकस्ली नेता बसव राज को भी ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद भी हो गया है।
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "हमारी सरकार बनने के बाद से लगातार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बल के जवान इस दिशा में लगातार ठोस और मजबूती से काम कर रहे हैं। नारायणपुर इलाके में मुठभेड़ की खबर आई है जिसमें 2 दर्जन से… pic.twitter.com/MSFteGDD2B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2025
‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’
सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जा रही है। इस मुठभेड़ में लाखों रुपये के इनामी नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया है। बता दें कि तलाशी अभियान के बाद ही बरामद किए गए हथियारों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इससे पहले, सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टालु हिल के पास नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ चलाया था।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साओ ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बल मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए “मेहनत” से काम कर रहे हैं। राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए एक कार्यक्रम चल रहा है। नारायणपुर में मुठभेड़ में दो दर्जन से अधिक नक्सली मारे गए हैं। हमारे सुरक्षा बल पूरी लगन से काम कर रहे हैं ताकि मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त हो जाए।


Download Android App
Download iOS App



