Chhattisgarh: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, इनामी स्नाइपर कन्ना को किया ढेर

Summary :

Chhattisgarh के बीजापुर में जवानों की नक्सली के साथ मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सली स्नाइपर कन्ना को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सली कन्ना किस्टारम का निवासी था और कई वारदात को अंजाम देने में नाम शामिल था। साथ ही नक्सली कन्ना पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। स्नाइपर था नक्सली कन्ना छत्तीसगढ़ के बीजापुर में संयुक्त बलों ने 4 जुलाई से ऑपरेशन शुरू कर दिया था और आज…

Chhattisgarh के बीजापुर में जवानों की नक्सली के साथ मुठभेड़ हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सली स्नाइपर कन्ना को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सली कन्ना किस्टारम का निवासी था और कई वारदात को अंजाम देने में नाम शामिल था। साथ ही नक्सली कन्ना पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

स्नाइपर था नक्सली कन्ना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में संयुक्त बलों ने 4 जुलाई से ऑपरेशन शुरू कर दिया था और आज सुरक्षाबलों ने नक्सली स्नाइपर कन्ना को ढेर कर दिया है। बता दें कि नक्ली स्नाइपर कन्ना का नाम कई मामलों में शामिल था और कन्ना धरमारम कैंप पर भी हमला बोला था। अब स्नापर के मारे के जाने के बाद नक्सलवादियों में यह करारा झटका माना जा रहा है।

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ है। बता दें कि घातक .303 की बंदूक और 5 जिंदा कारतूस, AK-47 बंदूक और 59 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, रेडियो समेत कई हथियार बरामद किए गए है।

सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन जारी है। बता दें कि इस संयुक्त अभियान में CoBRA, CRPF, ITBP, CAF, DRG, STF और बस्तर के जवान शामिल है। यह जवान नक्सलियों को ढूंढ-ढूंढ कर मौत के घाट उतार रहे है।

Also Read: ”हां मैंने ही करवाया 26/11 मुंबई आतंकी हमला..”,Tahawwur Rana का चैंकाने वाला बयान!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।