Punjab: दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Summary :

Punjab में कपड़ा कारोबारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कारोबारी वेयर वेल नाम से दुकान चलाते थे जो काफी मशहूर थी। जैसे ही वेयर वेल का कारोबारी शोरूम के बाहर गाड़ी से उतरा तभी हमलावरों ने ताबड़तोड 10 राउंड फायरिंग के झोंक दिए। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। DIG का बयान पंजाब में दिन-दहाड़े कपड़ा व्यवसायी की मौत के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि इस हत्याकांड के बाद DIG हरमन वीर गिल का बयान सामने आया…

Punjab में कपड़ा कारोबारी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कारोबारी वेयर वेल नाम से दुकान चलाते थे जो काफी मशहूर थी। जैसे ही वेयर वेल का कारोबारी शोरूम के बाहर गाड़ी से उतरा तभी हमलावरों ने ताबड़तोड 10 राउंड फायरिंग के झोंक दिए। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।

DIG का बयान

पंजाब में दिन-दहाड़े कपड़ा व्यवसायी की मौत के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि इस हत्याकांड के बाद DIG हरमन वीर गिल का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य की जनता की सुरक्षा के लिए तैयार है। इस घटना के पीछे रंजिश या दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV खंगाल रही है।

बाजार में मशहूर थी दुकान

बता दें कि कपड़ा व्यवसायी की दुकान बाजार में काफी प्रसिद्ध थी और वह अपने भाई के साथ NEW WEAR WELL की दुकान चलाते थे। व्यवसायी संजय अरोड़ा की हत्या के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है और इस हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि व्यापारियों ने मांगी की हो कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

घात लगाए बैठे थे हमलावर

कपड़ा व्यवसायी संजय अरोड़ा हर दिन की तरह ही अपने शोरूम के लिए निकलते थे। आज भी संजय अरोड़ा शोरूम में जाने के लिए गाड़ी से उतरे तभी घात लगाए हमलावरों ने संजय अरोड़ा पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस गोलीबारी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read:Chhattisgarh: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, इनामी स्नाइपर कन्ना को किया ढेर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।