”हां मैंने ही करवाया 26/11 मुंबई आतंकी हमला..”,Tahawwur Rana का चैंकाने वाला बयान!

Summary :

Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कस्टडी में पूछताछ में राणा ने यह स्वीकार किया है कि वह मुंबई हमले में पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था। जिसे खलीज युद्ध के दौरान साऊदी अरब भी भेजा गया था। राणा ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ एक आतंकी गैंग नहीं है, बल्कि जासूसी नेटवर्क की तरह काम करता है। इमिग्रेशन फर्म का सेंटर खोलने की तैयारी राणा ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसका…

Tahawwur Rana: 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Rana) ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कस्टडी में पूछताछ में राणा ने यह स्वीकार किया है कि वह मुंबई हमले में पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था। जिसे खलीज युद्ध के दौरान साऊदी अरब भी भेजा गया था। राणा ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ एक आतंकी गैंग नहीं है, बल्कि जासूसी नेटवर्क की तरह काम करता है।

इमिग्रेशन फर्म का सेंटर खोलने की तैयारी

राणा ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उसका दोस्त और सहयोगी डेविड हेडली लश्कर के लिए कई दफा ट्रेनिंग भी लिया है। (Tahawwur Rana) राणा ने बताया कि मुंबई में अपने इमिग्रेशन फर्म का सेंटर खोलने का प्लान भी उसी का था। उसने यह भी माना है कि 2008 में जब 26/11 हमला हुआ, तब वह मुंबई में ही था और वह पूरी तरह से आतंकी साजिश का मास्टर माइंड था.

Tahawwur Rana | Mumbai Terror Attack Tahawwur Rana Extradition Update - US  India | मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर को भारत लाया जा रहा: अमेरिका से स्पेशल  फ्लाइट रवाना, देर रात लैंड

कई जगहों के लिए रेकी की गई थी

उसने (Tahawwur Rana) कबूला कि उसने मुंबई हवाई अड्डे जैसे स्थानों की रेकी की थी। पूछताछ में राणा ने यह भी माना है कि इस हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। अब मुंबई पुलिस राणा को अरेस्ट करने और अपनी हिरासत में लेने की तैयारी में है, ताकि जांच को और अच्छे से आगे बढ़ाया जा सके।

हेडली का करीबी दोस्त

इतना ही नहीं तहव्वुर राणा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों में शामिल आतंकी डेविड हेडली का करीबी दोस्त था। हेडली ने पूछताछ में राणा (Tahawwur Rana) का जिक्र किया था। इस हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकी अरब सागर के रास्ते मुंबई पहुंचे और रेलवे स्टेशन, दो लग्जरी होटलों और एक यहूदी सेंटर पर हमला किया। करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। राणा पर हेडली, लश्कर-ए-तैयबा, हरकत-उल-जिहादी इस्लामी और पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है।

 

also read:Gopal Khemka Murder: शवयात्रा पर फूलमाला लेकर पहुंचा संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।