मोहन चरण माझी: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजद) की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान बम फेंककर उनकी हत्या करने की कोशिश की गई थी।
भगवान के आशीर्वाद और लोगों के प्यार के कारण मैं बच गया – मोहन चरण माझी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता माझी ने अपने गृह जिले क्योंझर के झुमपुरा में अभिनंदन के लिए आयोजित एक समारोह में यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, ‘‘क्योंझर के मंडुआ में बम विस्फोट करके मुझे मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि, भगवान के आशीर्वाद और लोगों के प्यार के कारण मैं बच गया।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब मां तारिणी, मां दुर्गा, भगवान बलदेव और भगवान जगन्नाथ मेरे साथ हैं, तो मेरे लिए डरने की कोई बात नहीं है।’’
ମା’ର ଆଶୀର୍ବାଦଠୁ ବଳି କିଛି ନାହିଁ । pic.twitter.com/1mWlHDXtDc
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) June 24, 2024


Download Android App
Download iOS App



