भारत-जापान के रिश्ते से सदमे में चीन, पेश किया ये ऑफर

Summary :

NULL

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे बीते बुधवार अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 9 किमी का रोड शो पूरा कर साबरमती आश्रम पहुंचे। साबरमती आश्रम में शिंजो आबे और उनकी पत्नी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Source

पीएम मोदी और शिंजो आबे एक साथ साबमती रिवर फ्रंट पर बैठ और गुफ्तगू की। ये पहला मौका है जब पीएम मोदी किसी विदेशी मेहमान के साथ रोड शो किया। आज दोनों नेता अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। भारत और जापान के बीच चल रही इस परियोजना से चीन सदमे में है। जिसके चलते चीन ने भारत को एक ऑफर दिया है।

Source

चीन ने भारत को ऑफर दिया कि वह हाई स्पीड रेल परियोजना में भारत की मदद करना चाहता है। लेकिन भारत ने अभी इस ऑफर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

Source

इससे पहले भी चीन ने कई बार भारत को हाई स्पीड रेल का ऑफर दिया है। लेकिन भारत ने चीन की इस परियोजना को तवज्जो नहीं दी और जापान के साथ हाथ मिलाया है। शिंजो आबे के स्वागत के लिए अहमदाबाद को दुलहन की तरह सजाया गया है। बीते बुधवार जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक सीदी सैयद मस्जिद गए।

Source

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पीएम मोदी देश की किसी मस्जिद में गए हैं। मोदी ने मस्जिद में जाकर मुसलमानों को साफ मैसेज दे दिया। मैसेज ये था कि मोदी को मस्जिद कबूल है। उनकी मस्जिद में मौजूदगी सिर्फ औपचारिकता या प्रतीकभर नहीं थी, पूरी दुनिया के सामने और पूरे तामझाम के साथ मोदी अहमदाबाद की ऐतिहासिक सिदी सईद मस्जिद में पहुंच थे जहां उनके साथ थे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे।

Desk Team