इलेक्टोरल बॉन्ड इन दिनों राजनीतिक गलियारों से लेकर समाचार की सुर्खियों तक हर जगह चर्चाओं में है। राजनीतिक दलों को दिए चंदे के विषय में अब हर जगह चर्चा है। ये अब महज चर्चा नहीं रही बल्कि एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। वही ये अदालत में बहस का विषय भी है। इस मामले पर जिरह के वक्त सप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने वरिष्ठ वकील को फटकार लगाते उन्हें सख्त लहजे में कोर्ट की मर्यादा को समझाया।
यह हाइड पार्क कोने की बैठक नहीं
सीजेआई ने कहा, “मुझ पर चिल्लाओ मत,” यह हाइड पार्क कोने की बैठक नहीं है, आप अदालत में हैं। नेदुमपारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे थे, जिसमें कहा गया था कि “संपूर्ण चुनावी बांड का फैसला नागरिकों की पीठ पीछे दिया गया था।” इससे पीठ की ओर से असहमति उत्पन्न हुई और जब सीजेआई ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो वकील ने उन पर बहस जारी रखी और अपनी आवाज ऊंची की, जिस पर सीजेआई ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।


Download Android App
Download iOS App



