भारत में ‘नेपाल’ जैसा तख्तापलट करने की कोशिश? सोशल मीडिया पर दीपके समर्थक का वीडियो वायरल, ‘डंडे-स्प्रे लेकर पहुंचो…’

Summary :

CJP Harshit Statement : 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी ( Cockroach Janta Party) के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) भारत आ रहे हैं, ऐसे में उन्होंने उसी दिन प्रोटेस्ट कॉल किया है. अभिजीत की मांग है कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान दें. इस बीच सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि 6 जून को क्या होगा. ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. बता दें सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष और विपक्ष दोनों तरह के तर्क सामने आ रहे हैं. दीपके के समर्थक कह रहे…

CJP Harshit Statement : 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी ( Cockroach Janta Party) के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) भारत आ रहे हैं, ऐसे में उन्होंने उसी दिन प्रोटेस्ट कॉल किया है. अभिजीत की मांग है कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान दें.

इस बीच सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि 6 जून को क्या होगा. ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. बता दें सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष और विपक्ष दोनों तरह के तर्क सामने आ रहे हैं. दीपके के समर्थक कह रहे हैं कि आन्दोलन होना जरूरी है. तो वहीं एक तबका इस पूरे आन्दोलन को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बता रहा है.

आरोप लगाया जा रहा है कि अभिजीत दीपके द्वारा खड़ा किया गया यह आंदोलन विदेशी फंडेड है और मौजूदा सरकार को गिराने की बड़ी साजिश रची जा रही है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इस आन्दोलन को हिंसक बनाए जाने की प्लानिंग की जा रही है.

Harshit airport controversy :  सोशल मीडिया पर बवाल

इस बीच एक वीडियो एक्स पर वायरल हो रही है जिसमें हर्षित (Harshit calls for ruckus) नाम का एक यूजर प्रोटेस्ट की तैयारी को लेकर बयान दे रहा है. वह कह रहा है, “जो भी 6 तारीख को आ रहा है, “अपनी सेफ्टी के लिए कुछ चीजें खरीद लेना भाई, जैसे पेपर स्प्रे, डंडे वगेरा, क्योंकि पुलिस ने हाथ छोड़ा या लाठीचार्ज और उस काम आएगा. इस बारी जो भी है आर पार कर के जाएंगे, क्योंकि बहुत सह लिया हमने, बनेगा नेपाल. भाई थक गए हैं सह सह कर.”

इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है. कमेंट में ‘अंधभक्त’ नाम के एक यूजर ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करके कहा कि “दिल्ली एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं. इस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जाए. ये लोग माहौल बिगाड़ने और दंगे जैसी स्थिति पैदा करने की योजना बना रहे हैं. एहतियात के तौर पर पहले से गिरफ्तारियां की जाएं. इनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी जाए, जिसमें व्हाट्सऐप ग्रुप और इंस्टाग्राम भी शामिल है

एक और यूजर ने इस पर लिखा है, “एक तरफ कहते हैं भारत में फ्रीडम ऑफ़ स्पीच नहीं, दूसरी तरफ कहते हैं पेपर स्प्रे लेकर निकलो.”

Abhijeet Dipke arrival controversy :  अभिजीत दीपके की अपील

CJP Harshit Statement
CJP Harshit Statement (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

हालांकि, अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट वीडियो में इस बात का जिक्र किया है कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया जाएगा. उन्होंने समर्थकों से अपील की है उन्हें एअरपोर्ट पर मिलें. वहीं से वे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जा कर प्रोटेस्ट के पुलिस परमिशन लेंगे. जिसके बाद जंतर मंतर (Abhijeet Dipke jantar mantar protest) रोड पर धरना देने की योजना है.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।