सीएम धामी ने उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स को किया फोन, दी बधाई और शुभकामनाएं

Summary :

देहरादून, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित किए गए थे। मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। इनमें एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एसवीएम इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जीबी पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश…

देहरादून, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित किए गए थे।

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। इनमें एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एसवीएम इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जीबी पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से भी फोन पर बात की। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, भूरारानी (उधमसिंह नगर) की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) की वंशिका शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना इस तरह की उपलब्धि संभव नहीं होती।

सीएम धामी ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मेधावी छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये छात्र-छात्राएं आगे चलकर राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

–आईएएनएस

वीकेयू/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.