CM Himanta Wife Passport Controversy: असम में चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और गौरव गोगोई द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तेमाल की गई सामग्री का संबंध एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया से जुडा हुआ था, जिससे राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक खींचतान और तेज हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहा कि पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, जिसकी जांच के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी सामग्री एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
CM Himanta Wife Passport Controversy: कांग्रेस को समर्थन देने में पाकिस्तान का हाथ!

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने दावा किया कि असम के आगामी चुनावों में और कांग्रेस को समर्थन देने में पाकिस्तान हाथ आगे बढ़ा रहा है। पिछले 10 दिनों में पाकिस्तानी चैनलों ने असम चुनाव को लेकर लगभग 11 टॉक शो किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ था और हर टॉक शो में यही सामने आया है कि असम में होने वाले चुनाव में कांग्रेस को जीतना चाहिए। जिससे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का संबंध भी सही साबित हो गया है। CM हिमंता बिस्वा ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रवर्तन एजेंसी इस पर विचार करेगी।
कानूनी परिणामों की चेतावनी
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कानूनी परिणामों की चेतावनी भी दी और आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने जनमत को प्रभावित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और बताया कि राज्य में कांग्रेस खत्म हो चुकी है, साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं गौरव गोगोई और पवन खेड़ा के बीच चल रहे पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा पासपोर्ट विवाद में पाकिस्तानी संबंधों का आरोप लगाया है। साथ ही सवाल पूछते हुए कहा कि पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा है?”
CM Himanta Wife Passport Controversy: हिमंता बिस्वा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी संकेत देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने भारत सरकार को पहले ही बता दिया था कि हमने पवन खेड़ा और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत को दर्ज करने का कारण यह है कि खेरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं और दुबई-अमेरिका समेत विदेशों में बातचीत हैं, जिसके बाद राजनीतिक विवाद और भी बढ़ गया है।
ALSO READ: फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कांग्रेस कर रही गुमराह, करेंगे कार्रवाई : हिमंत बिस्वा सरमा


Download Android App
Download iOS App




