नजीब जंग की तबियत जानने उनके घर पहुंचे सीएम केजरीवाल

Summary :

NULL

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्वस्थ चल रहे नजीब जंग के आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना। नजीब जब वह दिल्ली के उपराज्यपाल थे तब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच की तल्खी अक्सर सुर्खियों में रहती थी। केजरीवाल आज सुबह नोएडा के सेक्टर 47 स्थित जंग के आवास पर पहुंचे तथा करीब आधे घंटे तक उनके साथ समय बिताया। उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी थे। दोनों ने बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस दौरान जंग के परिवार के लोग ही उपस्थित थे।

Desk Team