ह‍िंदुओं की एकता से डरी हुई हैं CM Mamata बनर्जी: BJP नेता Agnimitra Paul

Summary :

बंगाल में हिंदू एकजुटता से ममता बनर्जी चिंतित

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले ह‍िंदू एकजुट हो रहे हैं। बांग्लादेश में ह‍िंदुओं के साथ जो अत्याचार हुआ, उसे देखते हुए यहां का हिंदू एकजुट हो रहा है। लेकिन, ह‍िंदुओं की एकजुटता से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों को दर्द हो रहा है उनसे बर्दाश्‍त नहीं हो रहा है कि ह‍िंदू एकजुट कैसे हो रहे हैं।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कुंभ मेले में 65 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे। हिंदू एकजुट हो रहे हैं और ममता बनर्जी इस एकता से डरी हुई हैं।

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ करने पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि अबू आजमी ने औरंगजेब के बारे में जो कहा है वह अब अपने बयान से क्यों पलट रहे हैं। वह क्यों कह रहे है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों द्वारा भारतवासियों को गलत इतिहास पढ़ाया गया। अकबर, औरंगजेब के बारे में पढ़ाया गया। लेकिन, शिवाजी महाराज के बारे में नहीं पढ़ाया गया।

पॉल ने कहा, समाजवादी पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह की तुष्टिकरण की राजनीति करती है। बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान समाजवादी पार्टी ने कहा था कि कारसेवकों को गोली मार देनी चाहिए थी। अबू आजमी को अगर भारत में रहना है तो उन्हें सच बोलना होगा। औरंगजेब ने ह‍िंदुओं पर जो अत्याचार किया था, उसके बारे में बताइए। छत्रपति शिवाजी महाराज को जो छोटा दिखाने का प्रयास किया गया है, उसके लिए माफी मांगें। हम 140 करोड़ भारतवासी चाहे वह हिंदू हों या मुस्लिम, उनके बयान को बर्दाश्‍त नहीं करेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.