Odisha के CM मोहन चरण माझी को बड़ा झटका, बड़े भाई का निधन, परिवार में शोक की लहर

Summary :

CM Mohan Majhi brother death: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के परिवार में बड़ी घटना हुई है. सीएम माझी के बड़े भाई दीनबंधु माझी का आज बुधवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद खबर से उनके पूरे परिवार, रिश्तेदारों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें तुरंत भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल ले कर गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत बता दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया…

CM Mohan Majhi brother death: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के परिवार में बड़ी घटना हुई है. सीएम माझी के बड़े भाई दीनबंधु माझी का आज बुधवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद खबर से उनके पूरे परिवार, रिश्तेदारों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें तुरंत भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल ले कर गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत बता दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

Odisha CM Mohan Majhi: किन कारणों से हुई मौत? (Heart attack death)

Odisha CM Mohan Majhi (CREDIT-SM)

बता दें कि ओडिशा के सीएम के बड़े भाई दीनबंधु माझी के निधन की खबर से पूरे सियासी महकमे में सनसनी फ़ैल गई है। उनकी मौत की खबर ऐसे समय में सामने आई है जब मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ओडिशा के पुरी में आयोजित ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) कार्यसमूह की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

Dinabandhu Majhi death: बड़े भाई की मौत से टूट गए सीएम माझी

Odisha CM Mohan Majhi (CREDIT-SM)

बड़े भाई के निधन की खबर मिलते ही सीएम साहब और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस अकस्मात मृत्यु से सरकारी तंत्र और राजनीतिक महकमे में भी शोक की लहर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

मालूम हो कि दीनबंधु माझी (Mohan Charan Majhi brother) अपने सरल स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन के बाद, कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने अपना शोक व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री तथा उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। पूरे राज्य से लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को संबल मिलने की कामना कर रहे हैं। उनके गुज़र जाने से, परिवार ने एक अत्यंत सम्मानित और प्रिय सदस्य को खो दिया है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।