मध्य प्रदेश के रतलाम में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। (CM Mohan Yadav) सीएम मोहन यादव के काफिले की गाड़ियां अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई। एक दर्जन से अधिक गाड़ियां बीच रास्ते में ही चलते-चलते बंद हो गई। पहले तो मामला तकनीकी खराबी का बताया गया, लेकिन जांच होने के बाद पता चला कि इन गाड़ियों में डीजल में पानी मिलाया हुआ डाला गया था।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी गाड़ियों में डोसीगांव स्थित एक पट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया, जहां पेट्रोल पंप ने मिलवाटी डीजल भर दिया। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। (CM Mohan Yadav) तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के मालिक पर कार्रवाई की गई है। पंप को सील कर दिया गया है। और डीजल के जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
होगी सख्त एक्शन
प्रशासन की शुरूआती जांच में बताया गया है कि बारिश के कारण डीजल टैंक में पानी का रिसाव हो सकता है। हालांकि, सवाल यह है कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच के लिए क्या व्यवस्था है और क्या आम लोगों को भी मिलावटी ईंधन दिया जा रहा है? (CM Mohan Yadav) फिलहाल जिला अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
ALSO Read:‘जो दादाजी में देखा, वही अब चाचा…’, Trump की मानसिक स्थिति पर भतीजे ने उठाए सवाल


Download Android App
Download iOS App




