CM सोरेन : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात को हेमंत सोरेन ने “शिष्टाचार मुलाकात” बताया और कहा कि यह बैठक आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए एक शुरुआत है। मीडिया से बातचीत में, सोरेन ने कहा कि यह मुलाकात लंबे समय से योजनाबद्ध थी और अब दोनों पार्टियां चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी।
Highlight :
- सीएम सोरेन ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से की मुलाकात
- इस मुलाकात को सोरेन ने “शिष्टाचार मुलाकात” बताया
- यह बैठक आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए अहम
CM सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ‘मैं उनसे काफी समय से मिलने की योजना बना रहा था। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। बाकी सब ठीक और शांतिपूर्ण है। हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे। बता दें कि इससे पहले सोमवार को झारखंड के सीएम सोरेन ने राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर जाकर अपने राज्य और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
भाजपा में शामिल हुए सीएम चंपई सोरेन
उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर पहुंचा…मैंने इस राज्य और देश के लोगों की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। हाल ही में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व दिग्गज ने प्रधानमंत्री मोदी में अपनी आस्था जताई।
राज्य में इस साल के अंत में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए होंगे चुनाव
राज्य में इस साल के अंत में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं क्योंकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है। भारत के चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने 30 सीटें जीती थीं और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज़्यादा 8 सीटें जीती थीं, जेएमएम ने 3 सीटें जीती थीं और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं


Download Android App
Download iOS App




