CM Yogi: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध कब्जों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।
Highlights
. CM Yogi ने अवैध कब्जों पर चिंता व्यक्त किया
. कहा- अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं
. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध कब्जों पर बोले योगी
CM Yogi ने अवैध कब्जों पर चिंता व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध कब्जों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने शनिवार को कहा कि अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।अपने सरकारी आवास पर‘जनता दर्शन’कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ सुनाई। योगी ने प्रत्येक पीड़ति से मिलकर उनकी समस्या को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए।
CM Yogi ने दिया निर्देश
उन्होने(CM Yogi) संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़तिं को हर हाल में न्याय मिले। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि संबंधित जनपदों में कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर आए पीड़तिं को भी योगी ने आश्वस्त किया कि कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जमीन कब्जा की शिकायत पर जिलाधिकारी स्तर से ही सख्ती बरतते हुए इस पर अंकुश लगाया जाए। वहीं युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया, जिस पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





