CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के अंदर दूसरी बार शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विपक्षियों को आड़े हाथों लिया।
Highlights
- बांग्लादेश को लेकर CM Yogi का विपक्ष पर जोरदार हमला
- बांग्लादेश का हिंदू इनका वोटर नहीं है, इसलिए होठ सिले हुए हैं- सीएम योगी
- CM Yogi ने की अयोध्या में विकास की प्रशंसा
बांग्लादेश को लेकर CM Yogi का विपक्ष पर जोरदार हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने कहा कि बांग्लादेश का हिंदू इनका वोटर नहीं है, इसलिए इन लोगों के होठ सिले हुए हैं। हिंदुओं की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। सीएम योगी ने इस दौरान मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में श्रीराम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद उन्होंने स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज और स्वामी माधवाचार्य जी महाराज की मूर्तियों का अनावरण किया। फिर करम डांडा फार्मेसी कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया।
‘बांग्लादेशी हिंदू के पीड़ा के साथ खड़ा होना हम सबका दायित्व’
सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा कि जो सबके मुंह सिले हुए हैं, उन्हे पता है कि वहां उनका वोट बैंक नहीं है। लेकिन वह हिंदू हैं, उनकी पीड़ा के साथ खड़ा होना हम सबका दायित्व है। उनकी रक्षा के साथ उसका संरक्षण भी करना चाहिए। एक मानव होने के नाते लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हमें हमेशा खड़े रहना होगा। हमें अपने हित-अहित को पहचानना होगा। हमें जानना होगा कि कौन लोग हितैषी हैं? अगर समय रहते हम लोग विचार नहीं करेंगे, तो इसका नुकसान होगा।
सीएम योगी ने मधुसूदनाचार्य और माधवाचार्य जी महाराज को किया नमन
सीएम योगी ने कहा कि आज ये मेरा सौभाग्य है कि यहां पर मुझे विग्रहों को स्थापित करने का मौका मिला। मधुसूदनाचार्य जी महाराज और स्वामी माधवाचार्य जी महाराज को मैं नमन करता हूं। आज से 20 साल पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि गांवों में पैरामेडिकल और नर्सिंग कालेज खुलेंगे। आज ये संतों के आशीर्वाद से मुमकिन हुआ है।
सीएम योगी ने की अयोध्या में विकास की प्रशंसा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज अयोध्या सारे विश्व को आकर्षित कर रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अयोध्या इतनी भव्य और सुंदर दिखेगी। राम मंदिर निर्माण की केवल बातें होती थीं, लेकिन आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया। देश-दुनिया के लोग यहां आ रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या के विकास की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। अयोध्या की सड़कें चौड़ी हुई हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



