पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में दर्ज एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर कहा कि हमने इस मामले को लेकर सवाल खड़ा किया था, लेकिन इस पर न ही विधानसभा में कोई जवाब आया न ही प्रेस के माध्यम से कोई बयान जारी किया गया।
Bhupesh Baghel ने भाजपा पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को बताना चाहिए चाहिए कि बिजली की दरें महंगी क्यों है। उन्होंने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। वर्तमान में 200 उद्योग बंद हो गए, लोगों का रोजगार छीन लिया गया। उसके बारे में यह लोग कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं। ये लोग सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।
Bhupesh Baghel : उन्होंने कहा कि इनका राष्ट्र प्रेम सिर्फ दिखावा है। आजादी की लड़ाई में इनकी कोई भूमिका नहीं थी। आरएसएस कार्यालय में 52 सालों तक तिरंगा कभी नहीं फहराया गया। यह अब तिरंगे की बात करते हैं। संविधान जब लागू हुआ, तो यह लोग संविधान जलाने और विरोध करने का काम किया था। अंबेडकर सहित महात्मा गांधी की तस्वीर रावण के सिर में लगाकर उनका वध कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App




