गठबंधन सहयोगी मजबूरी नहीं, मजबूती का संकेत : राजनाथ

Summary :

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों को मजबूरी, नहीं मजबूती का संकेत मानती है। उन्होंने रेखांकित

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों को मजबूरी, नहीं मजबूती का संकेत मानती है। उन्होंने रेखांकित किया कि 2014 में बहुमत होने के बावजूद पार्टी ने सरकार के गठन में सभी सहयोगियों को साथ लिया था।

पूर्णिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली में राजनाथ ने कहा, ‘‘यही इस बार भी होगा। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू को स्वाभाविक सहयोगी मानते हैं।’’

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से नामांकन पत्र किया दाखिल

उन्होंने बांका और मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भी रैलियां कीं। राजनाथ ने रैलियों में बालाकोट हवाई हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

Desk Team