कवर्धा,रायपुर: मंत्री की कथित अश्लील सीडी मामले में सियासी बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। खासकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आपसी टकराव बढ़ता ही जा रहा है। रायपुर में भूपेश बघेल के बंगले पर दो बार जोरदार प्रदर्शन के बाद आज कवर्धा में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के काले झंडे दिखाने की कोशिश की। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के बीच जमकर भिड़ंत हो गयी।
हाथापायी बढ़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। घटना उस वक्त की है, जब तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता सर्किट हाउस पहुंचे थे, इसी दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को काले झंडे दिखाने की कोशिश की, हालांकि प्रशासन को ऐसे हंगामे की उम्मीद थी, लिहाजा पहले से ही वहां बैरिकेट लगा दिया गया थाज्।
बैरिकेट की वजह से ज्यादा करीब भाजयुमो कार्यकर्ता भूपेश बघेल के नहीं आ पाये। जिस वक्त ये पूरा घटनाक्रम हो रहा था उस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे। आज कांग्रेस की बड़ी सभा सहसपुर-लोहारा में हो रही है। जिसमें पीसीसी चीफ भूपेश बघेलज्प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,मोहम्मद अकबर सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस आज कवर्धा में जन अधिकार यात्रा को लेकर बड़ी सभा कर रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कवर्धा पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App



