कांग्रेस की सीईसी की बैठक, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Summary :

Congress CEC meeting कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के वास्ते सोमवार को उत्तराखंड, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बैठक की। Highlights: कांग्रेस की सीईसी की बैठक जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के साथ अन्य नेता भी मौजूद मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के साथ अन्य नेता भी मौजूद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की। पार्टी की सीईसी…

Congress CEC meeting

Congress CEC meeting कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के वास्ते सोमवार को उत्तराखंड, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बैठक की।

Highlights:

  • कांग्रेस की सीईसी की बैठक
  • जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची
  • मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के साथ अन्य नेता भी मौजूद

मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के साथ अन्य नेता भी मौजूद

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की। पार्टी की सीईसी की यह दूसरी बैठक है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची अगले एक-दो दिन के भीतर जारी हो सकती है।

39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी

कांग्रेस ने गत शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।

उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाती

सीईसी ने लोकसभा चुनाव के लिए गत बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों की 39 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी। सीईसी की बैठक में राज्य के लिए गठित विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए नामों में से उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News