लोकसभा में रक्षा बजट में कटौती पर चिंता व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इसमें बढोतरी करने की बुधवार को मांग की गई। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए कहा कि चीन में रक्षा बजट में लगातार बढोतरी की जा रही है लेकिन हमारे यहां इसमें उसी रफ्तार से कटौती हो रही है।
यह रार्ष्टीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले रक्षा बजट सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी का 1.8 प्रतिशत होता था लेकिन अब यह घटकर 1.5 प्रतिशत रह गया है जबकि पडोसी देशों के बजट में बढोतरी की जा रही है।

इसी तरह से रक्षा क्षेत्र में पूंजीगत व्यय भी 45.3 प्रतिशत से घटकर इस सरकार में अब 31.28 प्रतिशत रह गया है। मनीष तिवारी ने कहा कि इन मुद्दों को 16वीं लोकसभा के दौरान उसकी प्राकलन समिति ने भी उठाया था। उस समय मुरली मनोहर जोशी प्राकलन समिति के अध्यक्ष थे।


Download Android App
Download iOS App



