नई दिल्ली : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवानों की शहादत पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को भविष्य में ऐसे हमलों पर अंकुश लगाने के लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, यह सुनकर दुख हुआ कि अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच बहादुर जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल हो गए। जवानों के शौर्य को मेरा सलाम।”
उन्होंने कहा, ”सरकार और खुफिया एजेंसियों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हमलों पर अंकुश लगाया जा सके।” गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए जबकि चार अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया।


Download Android App
Download iOS App



