‘कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता, राष्ट्रीय सुरक्षा की नहीं…’, राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे Amit Shah

Summary :

राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता आतंकवाद खत्म करना या देश की सुरक्षा नहीं, बल्कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति है। पी. चिदंबरम पर तीखी टिप्पणी Amit Shah ने कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार से सबूत मांगे थे। Amit Shah ने पलटवार करते हुए कहा कि चिदंबरम से पूछा जाना चाहिए कि वो पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा या आतंकियों में से…

राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता आतंकवाद खत्म करना या देश की सुरक्षा नहीं, बल्कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति है।

पी. चिदंबरम पर तीखी टिप्पणी

Amit Shah ने कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार से सबूत मांगे थे। Amit Shah ने पलटवार करते हुए कहा कि चिदंबरम से पूछा जाना चाहिए कि वो पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा या आतंकियों में से किसका बचाव कर रहे थे। उन्होंने कहा, “जिस दिन उन्होंने सवाल उठाया, उसी दिन तीनों आतंकी मारे गए। चिदंबरम का बयान कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है।”

‘ऑपरेशन महादेव’ की जानकारी

Amit Shah ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये वही आतंकी थे जो पहलगाम हमले में शामिल थे। उन्होंने कहा कि ये एक बेहद सटीक और तेज़ कार्रवाई थी। आतंकियों की पहचान उनके हथियार, कारतूस और चेहरे से हुई, जिनकी वैज्ञानिक जांच भी की गई।

“हर हर महादेव” पर विवाद

कांग्रेस की ओर से ‘ऑपरेशन महादेव’ के नाम पर आपत्ति जताने पर Amit Shah ने कहा कि “हर हर महादेव” तो छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना का युद्ध घोष था। Amit Shah ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी संस्कृति और इतिहास की समझ होनी चाहिए।

विपक्ष की प्रधानमंत्री को बुलाने की मांग

ऐसे में जब Amit Shah राज्यसभा में जवाब दे रहे थे, तब विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को सदन में बुलाने की मांग की और नारेबाजी की। Amit Shah ने कहा कि जब वह जवाब दे रहे हैं तो प्रधानमंत्री को बुलाने की ज़रूरत क्यों है? उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा है, जबकि सरकार इसे देश की सुरक्षा से जोड़कर देखती है।

शहीदों के परिजनों के लिए जवाब

Amit Shah ने बताया कि आतंकियों ने नागरिकों के सिर में गोली मारी थी और देशभर से मांग आ रही थी कि उनका अंत भी सिर में गोली मारकर हो। संयोग से तीनों आतंकियों को सिर में गोली लगी।अंत में, गृह मंत्री ने सदन में वादा किया कि जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करना मोदी सरकार का पक्का इरादा है। उन्होंने कहा कि अब आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग सेंटर और मुख्यालय तक मिटा दिए गए हैं।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।