कांग्रेस को 24 अखबर रोड और 5 रायसीना ऑफिस को खाली करने का नोटिस, समयसीमा 28 मार्च तय

Summary :

Congress Gets Notice To Vacate Party Office : कांग्रेस पार्टी को अपने लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इन दोनों परिसरों को खाली करने की अंतिम तारीख 28 मार्च तय की गई है। इंदिरा गांधी के समय से 24 अकबर रोड कांग्रेस का प्रमुख दफ्तर हुआ करता है और इस जगह से पार्टी के कई अहम राजनीतिक फैसलें और एतिहासिक घटनाक्रम भी हुए हैं। Congress Eviction Notice Delhi: कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही…

Congress Gets Notice To Vacate Party Office : कांग्रेस पार्टी को अपने लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे राष्ट्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इन दोनों परिसरों को खाली करने की अंतिम तारीख 28 मार्च तय की गई है। इंदिरा गांधी के समय से 24 अकबर रोड कांग्रेस का प्रमुख दफ्तर हुआ करता है और इस जगह से पार्टी के कई अहम राजनीतिक फैसलें और एतिहासिक घटनाक्रम भी हुए हैं।

Congress Eviction Notice Delhi: कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही पार्टी

Congress Eviction Notice Delhi
Congress Eviction Notice Delhi (Source:Social Media)

मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस नोटिस के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। पार्टी नेतृत्व सरकार से कुछ समय की मोहलत मांगने की योजना भी बना रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी अशोक गहलोत या दिग्विजय सिंह जैसे किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा में लाकर उनके नाम पर इस बड़े सरकारी बंगले के आवंटन की संभावना तलाश सकती है।

यह भी पढ़ें – खेला होबे! बंगाल चुनाव से पहले Owaisi ने हुमायूं कबीर से किया गठबंधन, 20 रैलियों का ‘शंखनाद’; क्या Mamata पहुंच सकता है नुकसान

Congress Gets Notice To Vacate Party Office: कांग्रेस मुख्यालय का बदलता सफर

Congress Gets Notice To Vacate Party Office
Congress Gets Notice To Vacate Party Office (Source:Social Media)

कांग्रेस मुख्यालय का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प रहा है। आजादी से पहले इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू का आनंद भवन ही कांग्रेस की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था। आजादी के बाद पार्टी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थापित हुआ।

1969 में कांग्रेस में बड़ी टूट के बाद इंदिरा गांधी गुट का नियंत्रण 7, जंतर-मंतर स्थित कार्यालय से खत्म हो गया। इसके बाद विंडसर प्लेस में कांग्रेस के नेता एम.वी. कृष्णप्पा के आवास को अस्थायी कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया। 1971 में पार्टी का दफ्तर 5, राजेंद्र प्रसाद रोड पर स्थानांतरित हुआ और 1978 में इसे 24 अकबर रोड में शिफ्ट कर दिया गया, जो कई दशकों तक पार्टी की केंद्रीय गतिविधियों का मुख्य केंद्र बना रहा।

Delhi Political Offices Eviction: ‘इंदिरा भवन’ में खुला नया मुख्यालय

जनवरी 2025 में कांग्रेस ने नई दिल्ली में अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया था। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।

उद्घाटन के दौरान खड़गे ने कहा था कि नया मुख्यालय लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं राहुल गांधी ने इसे कांग्रेस के ऐतिहासिक नेताओं और उनकी विचारधारा का प्रतीक बताया था, जो पार्टी की 140 साल पुरानी विरासत को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली के उस्मानपुर में सरेआम चाकू घोंप कर 18 साल के युवक की हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, जानें हत्या का कारण

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।