Asaduddin Owaisi West Bengal Alliance: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया समीकरण उभरकर सामने आया है। कोलकाता में जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा की है। इस बात की जानकारी दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी।
Asaduddin Owaisi West Bengal Alliance: “राज्य में 20 रैलियां करेंगे”
हुमायूं कबीर ने कहा, ‘हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर में ओवैसी के साथ होगी।’ उन्होंने बताया कि सभी रैलियों का उद्देश्य जनता के बीच जाकर अपनी बात रखना और गठबंधन की ताकत दिखाना है। वहीं, ओवैसी ने कहा, ‘हमने तय कर लिया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह गठबंधन सिर्फ इसी चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।’
कोलकाता | जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
हुमायूं कबीर ने कहा, “हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर… pic.twitter.com/xIUXsiE5v5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हमारी कोशिश है कि इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में मुस्लिम माइनॉरिटी से एक मजबूत लीडरशिप उभरे। हमने तय कर लिया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह गठबंधन सिर्फ इस चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे हमारे राजनीतिक मकसद को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है।”
Bengal Chunav 2026: “राज्य में मुस्लिम नेतृत्व को आगे लाना मुख्य उद्देश्य”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुमायूं कबीर ने कहा, “हमलोग साथ में जनसभा करेंगे और मिलकर आगे बढ़ेंगे। जनता के बीच यह गठबंधन हमारे लिए एक मजबूत राजनीतिक ताकत साबित होगा। इस राज्य में मुस्लिम नेतृत्व को आगे लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।” ओवैसी ने भी जोर देकर कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा और इसे आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों नेताओं ने एक साथ मिलकर पूरे राज्य में 20 रैलियों की घोषणा की है।
BJP Candidate Dilip Ghosh: इस ऐलान पर भाजपा उम्मीदवार ने क्या कहा?

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi के आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा कि अब देखना होगा जनता किसे पसंद करती है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते है। इसके लिए काम करना पड़ेगा, लड़ना पड़ेगा, तब लोग स्वीकार करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने और पार्टी बनाने का अधिकार है।
Also Read: ‘जनता करती है राजनीतिक प्रयोग का फैसला’, ओवैसी और हुमायूं कबीर के बीच गठबंधन पर भाजपा का पलटवार


Download Android App
Download iOS App




